ResearchBib Share Your Research, Maximize Your Social Impacts
Sign for Notice Everyday Sign up >> Login

भारत के आर्थिक विकास में रेल परिवहन का योगदान

Journal: International Education and Research Journal (Vol.10, No. 7)

Publication Date:

Authors : ;

Page : 16-20

Keywords : भारतीय रेल; रेल परिवहन; अद्वितीय; भारतीय अर्थव्यवस्था; आर्थिक विकास;

Source : Downloadexternal Find it from : Google Scholarexternal

Abstract

भारतीय रेलवे को भारत की जीवन रेखा माना जाता है, भारतीय रेल बड़े पैमाने पर माल की आवाजाही के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए परिवहन का एक आदर्श एवं महत्वपूर्ण साधन भी है। आज की प्रौद्योगिकी की दुनिया में वैश्विक स्तर पर हो रहे तकनीकी बदलाव को अपनाना और उन्हें लागू करके उपभोक्ताओं को समय की आवश्यकता के साथ-साथ आधुनिक मांग भी है। भारतीय रेलवे के संदर्भ में यह व्यापक रूप से ज्ञात है, और सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त भी है कि वैश्विक रेल शिखरों में भारतीय रेलवे का एक अद्वितीय स्थान है। भारतीय रेल परिवहन न केवल आर्थिक विकास के आधार - मॉडल के रूप में काम करती है, बल्कि यह विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय उद्देश्यों को पूरा करने के उपकरणों के रूप में भी काम कर रही है। भारतीय रेलवे अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही है। चूंकि भारतीय रेल, परिवहन का एक महत्वपूर्ण साधन है, इसलिए भारत के आर्थिक विकास को गति प्रदान करने में यह महत्वपूर्ण स्थान है। भारत में रेल परिवहन का एक महत्वपूर्ण कार्य मानव सभ्यता को विकसित करना भी है क्योंकि इस परिवहन के माध्यम से जन-समुदाय विशाल क्षेत्रों में अंतर्निहित निश्चितताओं से अपनी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, और इसके साथ ही साथ अपने कौशल और दक्षता को विकसित करते हैं। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के अवसर भी सृजित होते हैं। भारतीय रेल परिवहन का समाज के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण स्थान है, जो समाज के जीवन स्तर को उच्च बनाए रखने के लिए और भारतीय अर्थव्यवस्था के संचालन और आर्थिक विकास के लिए परिवहन व्यवस्था की रीढ़ के रूप में काम करके एक अद्वितीय पहचान बना रहा है।

Last modified: 2024-09-16 21:09:25